Blog Letest Notification Syllabus

UPSSSC Forest Guard Syllabus : हिंदी में सम्पूर्ण जानकारी

UPSSSC Forest Guard Syllabus
Written by vikramsomvanshi000

नमस्कार दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है UPSSSC Forest Guard Syllabus के बारे में उत्तर प्रदेश अधीनस्त सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के फारेस्ट गॉर्ड  के लिए सिलेबस की जानकारी का महत्त्व हर उम्मीदवार के लिए बहुत जरूरी होती है | यदि उमीदवार के पास सिलेबस की सम्पूर्ण जानकारी रहती है तो उमीदवार अपनी तैयारी को एक अलग ही ऊंचाई तक ले जा सकता है | और सफलता की ओर बढ़ सकते है | (UPSSSC) के ये फारेस्ट गॉर्ड हमारी पर्यावरण को बचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है इसलिए इन्हे तहे दिल से धन्यवाद !! इस आर्टिकल के माध्यम से हम आप के साथ फारेस्ट गार्ड के सिलेबस से सम्बंधित हर एक टॉपिक पर बात करने वाले है

UPSSSC Forest Guard Syllabus : हाइलाइट्स

UPSSSC के फारेस्ट गार्ड के लिए जो दिए गए मुख्य जानकारी के हाइलाइट्स है नीचे दिए गए है :-

संस्था उत्तर प्रदेश अधीनस्त सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद वन रक्षक
परीक्षा का तरीका
 OFFLINE
प्रश्नों के प्रकार
वस्तुनिष्ठ प्रकार/MCQS
प्रश्नों की संख्या
100
अधिकतम अंक
100
अंकन योजना
सही उत्तर:- +1
ग़लत उत्तर:- -1/4
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा
पीईटी और पीएमटी
दस्तावेज़ सत्यापन
चिकित्सा परीक्षण

UPSSSC Forest Guard Syllabus :विषय अंकन

UPSSSC में अगर सभी विषयो के अंकन की बात की जाए तो वो निम्नलिखित प्रकार से हुए है इसमें परीक्षा के भाग , विषय , प्रश्नो की कुल संख्या , कुल अंक का विवरण नीचे दिया गया है |

भाग विषय प्रश्नो की कुल संख्या कुल अंक
भाग -1 विषयगत ज्ञान 50 50
भाग -2 प्रारंभिक स्तर की गणित और जीव विज्ञान 15 15
भाग -3 कम्प्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र की समसामायिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान  15 15
भाग -4 उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बंधित सामान्य जानकारी 20 20
योग (Total) 100 100

 

UPSSSC Forest Guard Syllabus : भाग -1

( विषयगत ज्ञान )

  • राष्ट्रीय उद्यान एवं पक्षी विहार
  • आरक्षित वन और संरक्षित वन
  • हाँथी और तिगर रिजर्व
  • हमारा पर्यावरण और पारिस्थितिक संतुलन (पारिस्थितिकी तंत्र और उसके घटक, खाद्य श्रृंखलाएं और जाल,
    ओजोन परत और उसका ह्रास, अपशिष्ट प्रबंधन)
  • जलवायु परिवर्तन और जलवायु संरक्षण
  • मृदा और नमी संरक्षण
  • वनरोपण और कृषि-वानिकी
  • वन आपदाओं की चुनौतियाँ और रोकथाम
  • वन उपज
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष
  • वन पर्यावरण और इसके लाभ
  • वन और वन्यजीव संरक्षण
  • भारतीय अर्थव्यवस्था में वनों का योगदान
  • वन पारिस्थितिकी
  • भारतीय कृषि प्रणाली एवं फसल चक्र

UPSSSC Forest Guard Syllabus : भाग -2

                                     (प्रारंभिक स्तर की गणित और जीव विज्ञान)

विषय सिलेबस विषय
गणित
  • प्रतिशतता
  • लाभ – हानि
  • साधारण ब्याज
  • औसत
  • वास्तविक संख्याएँ 
  • लघुत्तम समापवर्तक और महत्तम समापवर्तक
  • बुनियादी ज्यामिति आकृतियों का क्षेत्रफल एवं परिधि
  • वर्गीकृत आकड़ो का माध्य
  • माध्यिका और बहुलक
जीव विज्ञान
  • जैविक प्रक्रियाएं (पोषण, श्वसन, परिवहन, उत्सर्जन)
  • नियंत्रण और समन्वय (पशु तंत्रिका तंत्र, मानव मस्तिष्क, पौधों में समन्वय, जानवरों में हार्मोन) प्रजनन (एकल जीवों में प्रजनन की विधि, मनुष्यों में यौन प्रजनन, फूलों में यौन प्रजनन)
  • अनुवांशिकता

 

UPSSSC Forest Guard Syllabus : भाग -3

(कम्प्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र की समसामायिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान) 

  • कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी, इंटरनेट और वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का इतिहास, परिचय और अनुप्रयोग
  • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
  • इनपुट और आउटपुट
  • इंटरनेट प्रोटोकॉल/आईपी पता
  • आईटी गैजेट और उनका अनुप्रयोग
  • ई-मेल आईडी का निर्माण एवं ई-मेल का उपयोग/संचालन
  • प्रिंटर, टैबलेट और मोबाइल का संचालन
  • वर्ड प्रोसेसिंग (MS- WOARD) एवं एक्सेल प्रोसेसिंग (MS-EXCEL) के महत्वपूर्ण तत्व
  • ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग, -गवर्नेंस
  • डिजिटल वित्तीय उपकरण और अनुप्रयोग
  • भविष्य के कौशल और साइबर सुरक्षा
  • कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स) के क्षेत्र में तकनीकी विकास और नवाचार और इस क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां, आदि |

UPSSSC Forest Guard Syllabus : भाग -4

 (उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बंधित सामान्य जानकारी)

UPSSC Forest Guard Syllabus के भाग चार में उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सामान्य जानकारी के सम्बन्ध में उम्मीदवारो से उतार प्रदेश का इतिहास , संस्कृति , कला , वास्तुकला , त्यौहार , लोकनृत्य , साहित्य , क्षेत्रीय भाषा , विरासत , सामाजिक रीती – रिवाज अवं पर्यटन , भौगोलिक परिदृश्य और पर्यावरण , प्राकृतिक संसाधन , जलवायु , वन , मिट्टी, वन्य जीव , खान और खनिज , अर्थव्यवस्था , कृषि , उधोग एवं रोजगार , राजव्यवस्था एवं प्रशासन , सामाजिक घटनाओ तथा विभिन्न क्षेत्रो में उत्तर प्रदेश राज्य की उपलब्धियों पर प्रश्न पूछे जाएंगे |

UPSSSC Forest Guard Syllabus: महत्वपूर्ण बिंदु

UPSSSC के किसी भी क्षेत्र में कोई भी समस्या का सामना करने पर यहाँ संपर्क करे :-

  1. आधिकारिक वेबसाइट :- (upsssc.gov.in)
UPSSSC Forest Guard Syllabus

OFFICIAL WEBSITE HOME PAGE

  • और किसी अन्य समस्या के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज पर एक ऊपर की ओर दायें साइड में आपको शिकायते (Grievances) ऑप्शन पर क्लिक करने पर एक पोर्टल खुल जाएगा वहाँ पर अपनी समस्या भरने के बाद वेरिफिकेशन कोड भरने के बाद सबमिट कर दीजिये | और आपकी शिकायत दर्ज हो जायेगी |
UPSSSC Forest Guard Syllabus: का पीडीऍफ़ कैसे डाउनलोड करे ?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पीडीऍफ़ को डाउनलोड करने के निम्न तरीके है :-

  • सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाए |
  • फिर आप  “महत्वपूर्ण लिंक्स ” पर क्लीक करे |
  • उस पर क्लीक करने के बाद आपको जो पेज ओपन होगा वहाँ पर नोटिस बोर्ड का ऑप्शन दिखाई देगा |
  • उस पर क्लीक करने पर पीडीऍफ़ खुल जाएगा |
  • अब आप डाउनलोड सिंबल पर क्लीक करने पर आपका पीडीऍफ़  डाउनलोड हो जाएगा |
UPSSSC Forest Guard Syllabus: सुझाव

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के सिलेबस को डाउनलोड करने के बाद आपकी तैयारी में उन्नति होगी | और आप सपने को पूर्ण करने की ओर और तेजी के साथ आप अग्रसर  हो सकते है | आप सभी को आपके एग्जाम के लिए बहुत सारी शुभकामनाएँ | धन्यवाद !!

के लिए यह क्लीक करे और अपने भाषा में ले पूर्ण ज्ञान

दोस्तों अगर आपको ये “UPSSSC Forest Guard Syllabus : हिंदी में सम्पूर्ण जानकारी“आर्टिकल / लेख अच्छा लगा हो तो आप अवश्य इस आर्टिकल को अपने प्रियजनों के साथ शेयर करे | और अगर आप एक स्टूडेंट है तो आप हमें अवश्य ही फॉलो करे क्योकि हम ऐसी प्रकार का लेख / आर्टिकल हम रोज़ अपडेट के साथ पब्लिश करते रहते है | धन्यवाद !

इसे भी पढ़े :-

About the author

vikramsomvanshi000

Leave a Comment