Govt Scheme Letest Notification

Subhadra Yojana 2024 क्या है ? कैसे करें आवेदन और जानें अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ ?

Subhadra Yojana
Written by vikramsomvanshi000

नमस्कार दोस्तों !! आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है Subhadra Yojana 2024 के सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में, सुभद्रा योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूत करना चाहती है | इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को हर साल लगभग 10,000 रुपये देने वाली है | जो की दो किस्तों में दी जायेगी | जिसमे प्रत्येक क़िस्त में 5000 रुपये के हिसाब से दिए जायेंगे |

इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी द्वारा भुवनेश्वर (ओडिशा) में सितम्बर 2024 को किया गया | सरकार द्वारा जारी की गई ये सबसे बड़ी महिला- केंद्रित योजना है | इस योजना के माध्यम से ओडिशा के लगभग डेढ़ करोड़ महिलाओं को सीधा लाभ मिलने वाला है | जिससे उनके आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होने वाला है |

Subhadra Yojana क्या है ?

सुभद्रा योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जारी किया गया है | इस योजना के लिए पात्र महिलाओं को पांच वर्षो (2024-2029) में लगभग  50,000 रुपये दिए जाने है | इसमें महिलाओं को दो किस्ते प्राप्त कराई जाएंगी इसमें पहली क़िस्त राखी पूर्णिमा को 5000 रुपये और दूसरी क़िस्त 8 मार्च अंतररष्ट्रीय महिला दिवस को 5000 रुपये दिए जाएंगे | इन दोनों किश्तों की राशि को सीधे महिलाओं के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिये भेजा जाएगा | इस योजना के शुरू होते ही लगभग 10 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में राशि को जमा करा दिया गया है |

लाभ क्या-क्या है ?

Subhadra Yojana 2024 से मिलने वाले लाभ का विवरण कुछ इस प्रकार है :-

  1. आर्थिक लाभ :-  इस योजना की शुरुवात से महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान कर दी जायेगी |
  2. सुभद्रा योजना कार्ड :- इस योजना के अंतर्गत जो लाभार्थी महिलायें है उनको डेबिट और क्रेडिट कार्ड की तरह सुभद्रा योजना कार्ड दिया जाएगा जिससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती के साथ-साथ महिलाओं को एक पहचान भी मिलेगी |
  3. डिजिटल ट्रांजक्शन को बढ़ावा :- इस योजना के अंतर्गत मिले कार्ड के जरिये ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जिस महिला के कार्ड के द्वारा सबसे ज्यादा ट्रांजक्शन होगा उसमे 100 महिलाओं को इनाम के रूप 500 रुपये अतरिक्त दिए जाएंगे |

कौन कर सकता है आवेदन और क्या है आयु सीमा ?

सुभद्रा योजना के लिए महिलाओं की आयु सीमा 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए | और इस योजना का लाभ केवल ओडिशा की महिलाओं को ही मिल सकेगा |

इस योजना के लिए आवेदन सिर्फ वही महिलाएँ कर सकती है जिनको पहले से ही किसी योजना के तहत 1500 या उससे अधिक की राशि न प्राप्त करवाई जा रही हो | अगर आपको किसी ऐसी योजना के तहत लाभ नहीं मिल रहा है तो आप सुभद्रा योजना के तहत आवेदन कर सकती है |

महत्वपूर्ण दस्तावेज ?

Subhadra Yojana में आवेदन करने के लिए आवेदक को जिन महत्वपूर्ण दस्तावेजों का ध्यान रखना होगा वो कुछ इस प्रकार है :-

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक फ़ोन नंबर
  • पैन कार्ड
  • बैंक पास बुक
  • अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज

आवेदन कैसे करें ?

Subhadra Yojana में आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उमीदवार को निम्नलिखित बिंदुओं का अनुसरण करना होगा :-

  • सुभद्रा योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले सुभद्रा पोर्टल पर जान होगा |
  • अब आवेदक को होम पेज पर “SUBHADRA YOJNA” ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • अब आवेदक अपनी महत्वपूर्ण जानकारियों को भरना होगा |
  • महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा |
  • अब आवेदक को कैप्चा कोड भरकर नीचे दिए गए सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा |
  • अब आवेदक का आवेदन पूर्ण हो चुका है |

ऑफलाइन आवेदन करने के लिए :-  आवेदक को आगनबाड़ी केंद्र, ब्लाक कार्यालय , जन सेवा केंद्र, तथा अन्य कई जगहों पर आपको इसके लिए फॉर्म उपलब्ध मिल जाएंगे | और सबसे जरूरी बात ये फॉर्म नि:शुल्क है और पूरी जानकारी भरने के बाद आवेदक को फॉर्म यही पर जमा करना होगा |

कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां ?

Subhadra Yojana से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों का विवरण कुछ इस प्रकार है :-

  • पहली क़िस्त कब जारी होगी ?

आपको बता दें की सरकार द्वारा ये पहले ही सुनिश्चित कर दिया गया है की पहली किश्त 5000 रुपये राखी पूर्णिमा के मौके पर जबकि वही दूसरी क़िस्त 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जारी की जायेगी |

  • ओडिशा में कहाँ- कहाँ लागू होगी योजना ?

इस योजना के जारी हो जाने के बाद ही सरकार द्वारा ये जानकारी प्रदान कर दी गई थी की ये योजना ओडिशा के लगभग 30 जिलों में लागू किया जाएगा ताकि सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकें |

  • कब आएगा पैसा ?

इस योजना का पैसा 9 अगस्त 2025 को पहली क़िस्त तथा 8 मार्च 2025 को दूसरी किश्त जारी की जायेगी |

-:- कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स -:-

TheGuruVeda से जुड़ने के लिए व्हाट्सप्प टेलीग्राम

दोस्तों अगर आपको ये “BPSC 70th Pre Recruitment 2024 : जल्दी करें आवेदन और जानें अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ ?”आर्टिकल / लेख अच्छा लगा हो तो आप अवश्य इस आर्टिकल को अपने प्रियजनों के साथ शेयर करे | और अगर आप एक स्टूडेंट है तो आप हमें अवश्य ही फॉलो करे क्योकि हम इसी प्रकार का लेख / आर्टिकल हम रोज़ अपडेट के साथ पब्लिश करते रहते है | धन्यवाद !

इसे भी पढ़े :- 

 

About the author

vikramsomvanshi000

Leave a Comment