Govt Jobs Letest Notification

UPSC Mains DFA 2024 : जाने कैसे करे आवेदन तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ ?

UPSC Mains DFA 2024
Written by vikramsomvanshi000

नमस्कार दोस्तों !! आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं UPSC Mains DFA 2024 के बारे में, यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स डीएफए 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है डीएफए उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जिन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा को पास कर लिया है और मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं | डीटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DFA) में उम्मीदवार की विस्तृत जानकारी दी जाती है जैसे – उम्मीदवार को अपनी शैक्षिक योग्यता, कार्य का अनुभव, किसी क्षेत्र में रुचि तथा अन्य व्यक्तिगत जानकारियां साझा करनी होती है | यह फॉर्म संघ लोक सेवा आयोग के मेन्स परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की पूरी प्रोफाइल को समझने में मदद करता है | आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं कि यूपीएससी मेन्स डीएफए 2024 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां क्या है तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में चर्चा करने वाले हैं तो लिए चर्चा को विस्तृत रूप से शुरू करते हैं |

UPSC Mains DFA 2024 : महत्वपूर्ण तिथियां

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित मेन्स डीएफए परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तिथियां निंम्नलिखित है :-

  • आवेदन प्रारम्भ :- 3 जुलाई 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि :- 12 जुलाई 2024 ( शाम 5 बजे तक )
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तिथि :- 12 जुलाई 2024

आवेदन शुल्क ?

UPSC Mains DFA 2024 के लिए आवेदन शुल्क का विवरण नीचे सारणी में दर्शाया गया है :-

  • सामान्य (GENERAL) /ओबीसी (OBC) / ईडब्लूएस (EWS) :- 0/- रुपये मात्र
  • ST(अनुसूचित जनजाति)/SC(अनुसूचित जाति)/ PH :- 0/- रुपये मात्र
  • यूपीएससी डीएएफ ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा |

नोट :- केवल सिविल सेवा परीक्षा, 2024 प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार ही मेन्स/डीएएफ फॉर्म भरने के लिए पात्र हैं।

पदों का विवरण और योग्यता ?

UPSC Mains DFA 2024 के लिए पदों का विवरण और योग्यता का विवरण कुछ इस प्रकार है :-

पद का नाम पद की संख्या UPSC Mains DFA 2024 के पदों के लिए योग्यता
सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 1056
  • केवल यूपीएससी सिविल सेवा प्री 2024 लिखित परीक्षा में योग्य उम्मीदवार ही यूपीएससी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 डीएएफ ऑनलाइन फॉर्म 2024 भरने के लिए पात्र हैं।

डीएफए से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ ?

UPSC Mains DFA 2024 से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ कुछ इस प्रकार है और इनका ध्यान रखना भी आवश्यक है :-

UPSC Mains DFA 2024

UPSC Mains DFA 2024

  1. बेसिक / व्यग्तिगत जानकारियाँ :- इसमें उम्मीदवार को अपना नाम, जन्मतिथि, अपने माता-पिता का नाम, अपना पूरा पता और अपने संपर्क विवरण को देना होगा |
  2. योग्यता :- इसमें उम्मीदवार को अपने 10th 12th तथा ग्रेजुएशन की डिग्री का विवरण देना होगा |
  3. कार्य अनुभव :- अगर आपने किसी भी क्षेत्र में कोई कार्य किया है और आपके पास उसे कार्य का अनुभव है तो आप उसका विवरण दे सकते हैं |
  4. भाषा का ज्ञान :- यदि आपको अपनी भाषा के अलावा किसी अन्य भाषा का ज्ञान है या उसे भाषा में आप दक्षता रखते हैं तो आप उसका विवरण दे सकते हैं |
  5. रुचियाँ/ शौक :- इसमें उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत रुचिया और शौक की जानकारी प्रदान करनी होगी |
  6. वैकल्पिक विषय :- उम्मीदवार को अपने मुख्य परीक्षा में चुने गए वैकल्पिक विषय का विवरण भी देना होगा |

डीएफए भरते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें ?

UPSC Mains DFA 2024 को भरते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातो का विवरण कुछ इस प्रकार हैं :-

  • उम्मीदवार की सभी दी जाने वाली जानकारियां सही और सटीक होनी चाहिए | उम्मीदवार द्वारा दी गई कोई भी गलत जानकारी उसकी उम्मीदवारी को रद्द करने का कारण बन सकती है |
  • उम्मीदवार द्वारा दी गई सभी जानकारी स्पष्ट और संक्षिप्त होनी चाहिए ताकि यूपीएससी मेंबर को पढ़ने में आसानी हो |
  • उम्मीदवार सभी प्रमुख बातों में से इस बात का ज्यादा ध्यान रखें की अंतिम समय के पहले डीएफए को जमा करें ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या से आप बच सके और आपको किसी समस्या का सामना न करना पड़े |

-:- कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स :-

आवेदन करें (DFA) क्लिक करें 
डाउनलोड (DFA) अधिसूचना  क्लिक करें 
The Guruveda से जुड़ने के लिए  व्हाट्सप्प | टेलग्राम 
  आधिकारिक वेबसाइट  UPSC आधिकारिक वेबसाइट 

इसे भी पढ़े :- 

 

About the author

vikramsomvanshi000

Leave a Comment